फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के लिए दिए 51 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ गांव निवासी भूपेंद्र प्रसाद मैठाणी ने स्थानीय राजकीय इंटर कालेज में जरूरी संसाधनों व बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए 51 हजार रुपये विद्यालय प्रबंधन को भेंट किए हैं। विद्यालय के सहायक अध्यापक राधाकृष्ण नौटियाल ने बताया कि मैठाणी द्वारा दी गई धनराशि का उपयोग छात्रहितों के लिए किया जाएगा। बताया कि इस राशि से कंप्यूटर, गणित प्रयोगशाला के लिए उपकरण के अलावा कक्षा 9 से 12 तक आर्थिक रूप से कमजोर 13 मेधावी छात्र-छात्राओं की वर्षभर की फीस जमा की जाएगी। प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा सहित स्टॉफ ने मैठाणी के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इससे जरूरतमंद बच्चों का भी उत्साह बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें