फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सिंगलास देवता मिश्रित वन में रोपे रुद्राक्ष और चंदन के 51 पौधे

Tue, 05 Aug 2025 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। हरेला महोत्सव के तहत रानीगढ़ पट्टी के ग्राम पंचायत कोट स्थित सिंगलास देवता मिश्रित वन में रुद्राक्ष और चंदन के 51 पौधों का रोपण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की डीएफओ कल्याणी ने रुद्राक्ष पौधे का रोपण करते हुए स्थानीय लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की। वहीं पौधों के रोपण के साथ पतंजलि समूह ने इस दिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया। सिंगलास में रुद्राक्ष वन की स्थापना के लिए बाबा केदारनाथ दास सेवामंडल अगस्त्यमुनि ने पौधे उपलब्ध कराए। पौधारोपण करने वालों में छात्र-छात्राएं, पतंजलि वीरांगना समूह की महिलाएं, एकल विद्यालय, सिंगलास वन समूह, स्वयं सहायता समूह की 150 महिलाओं ने शिरकत की। पर्यावरण के जानकार देव राघवेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए चरणबद्ध तरीके से चंदन और रुद्राक्ष के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस मौके पर बाबा चंद्र सिंह नेगी, जयकृत सिंह, राकेश मोहन, राजेंद्र गोस्वामी, विक्रम भारती, मीनू देवी, सरोजनी देवी, पूजा देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें