फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 गरीब व असहाय छात्राओं को स्नातक कक्षाओं में दिलाया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी जिले की गरीब व असहाय 48 छात्राओं को इंदिरा गांधी मुक्त विवि से उच्च शिक्षा दिलाई जाएगी। महिला शक्ति केंद्र, बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत इन बालिकाओं का स्नातक प्रथम वर्ष में नि:शुल्क प्रवेश कराया गया है। महिला कल्याण अधिकारी दीपिका कांडपाल ने बताया कि बालिकाओं को बीए एवं बीएससी प्रथम वर्ष कराया गया है। बताया कि सभी बालिकाएं पढ़ाई की इच्छुक थीं, लेकिन परिवार की आर्थिकी स्थिति खराब होने के कारण वे अपनी आगे की पढ़ाई नहीं कर पाईं थी। कहा कि इन बालिकाओं की उच्च शिक्षा का खर्चा बाल विकास विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें