रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय स्थित आयुष विंग में रविवार को निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। पुष्य नक्षत्र के अवसर पर आयोजित शिविर में 6 माह से 12 वर्ष के कुल 42 बच्चों को स्वर्णप्राशन संस्कार के तहत दो बूंद स्वर्ण अमृत पिलाया गया। आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल वैद्य ने बताया कि स्वर्णप्राशन संस्कार से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, साथ ही एकाग्रता, मेधा शक्ति और सीखने की क्षमता में भी सकारात्मक वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि यह आयुर्वेदिक परंपरा बच्चों के पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी सहायक है। संवाद