रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल विषय की हिंदी विषय की परीक्षा जनपद के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान पंजीकृत 5020 छात्र-छात्राओं में 4944 ने परीक्षा दी। जबकि 76 अनुपस्थित रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद जीजीआईसी व जीआईसी रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि सहित जीआईसी रतूड़ा, तिलकनगर, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, मयाली, रामाश्रम में परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए दिखे। छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र में पूछे गए सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आए थे। इधर, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक लक्ष्मण सिंह दानू ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से नकलविहीन परीक्षा हुई है। संवेदनशील व अति संवेदनशील 15 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।