रुद्रपुर में शहीद सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को रुद्रपुर नगर निगम के नगर आयुक्त जयभारत सिंह समेत सभी नियमित कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन देंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही रुद्रपुर निगम के सभी नियमित कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन परिजनों को देने की घोषणा की है। इसके साथ ही कुछ आउटसोर्स कर्मियों ने भी एक दिन का वेतन देने को कहा है। एक दिन के वेतन के रूप में धनराशि को नकद अथवा चेक के रूप में शहीद के परिजनों को सौंपा जाएगा।