फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति को होगा न्यायालय भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नए वर्ष में जिला न्यायालय को अपना नया भवन मिल जाएगा। मकर संक्रांति 14 जनवरी को सौड़-खुरड़ में निर्मित भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 17 सितंबर 1997 को गठित रुद्रप्रयाग जनपद का न्यायालय लोक निर्माण विभाग के भवन पर संचालित होता आ रहा है। लेकिन अब, न्यायालय को अपना भवन मिलने जा रहा है। तीन मंजिला भवन की दो मंजिलों का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि तीसरी मंजिल का कार्य प्रगति पर है। लोनिवि के ईई इन्द्रजीत बोस ने बताया कि वर्ष 2005-06 में स्वीकृत भवन के निर्माण पर अभी तक 8 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। अब, भवन को हैंडओवर करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें