अगस्त्यमुनि। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से कंडारा गांव में महिलाओं को डेयरी व वर्मी कंपोस्ट के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए संस्थान के निदेशक डीसीएस नेगी ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं/युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ना है। सीवीओ डा. रमेश कुमार नितवाल ने महिलाओं को डेयरी व पशुपालन की तकनीकी जानकारी दी। आजीविका परियोजना प्रबंधक डा. केके मिश्रा व नंदकिशोर थपलियाल ने स्वयं सहायता समूह की उपयोगिता और वर्तमान में आर्थिकी के लिए महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताया। इस मौके पर हिमोत्थान परियोजना के फेडरेशन अध्यक्ष सुखदेई देवी, संकाय सदस्य वीरेंद्र बत्र्वाल, भूपेंद्र सिंह, रघुवीर नेगी समेत कई लोग मौजूद थे।