अगस्त्यमुनि। खेल निदेशालय की ओर से अंडर-16 अनुसूचित जाति के बालक/बालिकाओं की जिला स्तरीय वालीबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता 1 व 2 जनवरी को क्रीड़ा मैदान में होंगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 25-25 बालक/बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इन्हें 3 से 12 जनवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आर्य ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्यों से अपने स्कूलों से टीम मैनेजर के साथ अधिकाधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भेजने की अपील की है। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से अपना जाति व जन्मतिथि प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड व खेल किट साथ- साथ लाने को कहा है।