फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैण में विस सत्र भाजपा का दिखावा : उक्रांद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र को भाजपा सरकार का दिखावा करार दिया। उन्होंने इसे जनता के साथ धोखा बताते हुए इसे पूर्ववर्ती सरकार की परिपाटी कहा। दल के केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली ने कहा कि प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार भी कांग्रेस की तरह जनता के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि इस तरह के विस सत्र व कैबिनेट की बैठक से सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं है। कहा कि सरकार में अंदरुनी कलह से घिरे होने से स्वयं ही एकजुट नहीं है। ऐसे में गैरसैंण को लेकर ठोस निर्णय संभव नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर गैरसैंण को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें