रुद्रप्रयाग। वर्षभर रोजगार की मांग को लेकर पीआरडी जवानों का आंदोलन 22 वें दिन भी जारी रहा। पुराने विकास भवन में धरने पर बैठे जवानों का कहना है कि वे लंबे समय से वर्षभर रोजगार की मांग कर रहे है, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग पूर्ति तक आंदोलनरत रहने की बात कही। धरने पर बैठने वालों में मोहन लाल, महेश चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, प्रतीश चंद्र, दिनेश लाल, शैलेंद्र, केशव अनिल आदि थे। ब्यूरो