फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों का 24 घंटे का धरना हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। वर्षभर रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने 24 घंटे का धरना शुरू कर दिया है। प्रांतीय रक्षक दल के बैनर तले पुराने विकास भवन में पहले दिन 15 लोग धरने पर बैठे। यह क्रम अगले पांच दिनों तक चलता रहेगा। इसके बाद पुन: नई रणनीति के तहत आंदोलन को रूप दिया जाएगा। बता दें कि पीआरडी जवान बीते 18 दिनों से आंदोलन कर रहे है, लेकिन अभी तक उनकी मांग का निराकरण नहीं हो पाया है। वक्ताओं ने कहा कि पीआरडी जवानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब तक मांग पर कार्रवाई नहीं होती, वे आंदोलनरत रहेंगे। इस दौरान मोहन लाल महेश चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, प्रतीश चंद्र, दिनेश लाल, रोशन लाल, अनिल कुमार, शैलेंद्र, केशव समेत भारी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें