फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू

Fri, 14 Nov 2025 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आरसेटी में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एसबीआई के रीजनल मैनेजर रवि शंकर सिन्हा, मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट विभाग) एजेएस बग्गा और आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिभागियों को मेकअप, हेयर केयर, स्किन ट्रीटमेंट की जानकारी दी जाएगी। रीजनल मैनेजर रवि शंकर सिन्हा ने कहा कि ब्यूटी पार्लर का उद्योग तेजी से बढ़ता क्षेत्र है जो महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करता है। मुख्य प्रबंधक एजेएस बग्गा ने बैंक की वित्तीय योजनाओं और ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और युवतियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत, प्रवीण कप्रवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें