फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम व वीवीपैट में प्रत्याशी कंडीडेट सेटिंग व सीलिंग प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव के तहत 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम व वीवीपैट मशीनों में प्रत्याशियों के नाम व चुनाव चिन्ह लगाने जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि में स्थापित स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी व बसपा के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईसीआईएल के इंजीनियरों ने ईवीएम व वीवीपैट मशीनों में प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह लगाने का कार्य शुरू किया। साथ ही मशीनों की सुरक्षा का भी जायजा लिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने इस कार्य में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्ठा से कार्य करने को कहा। इसके बाद उन्होंने लेखन सामग्री नोडल के कार्यों का जायजा लेते हुए कार्मिकों को सूची के अनुसार मतदान टीमों को सामग्री देने को कहा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडे ने इस संबंध में सभी मतदान कार्मिकों को जानकारी दी। इस मौके पर एआरओ बृजेश तिवाड़ी, परमानंद राम, राजीव पाठक, कुलदीप काला, बीरपाल लाल, सूरज सिंह, बीना बुटोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें