फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआई ने किया स्थानीय विकास प्राधिकरण का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिलिंग की बैठक में स्थानीय विकास प्राधिकरण को काला कानून बताते हुए विरोध किया गया। गुमान सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में एकजुट होने की अपील की गई। साथ ही प्रदेश में बनाए गए स्थानीय विकास प्राधिकरण को काला कानून बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि अन्य व्यवसायों के निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण द्वारा अव्यवहारिक नियमों की मार बेरोजगारों पर पड़ रही है। कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए की गई भूमि अधिगृहण का काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग भी की गई। इस मौके पर पूर्व प्रमुख जयराम नौटियाल, राज्य काउंसिल सदस्य ललिता प्रसाद भट्ट, महामंत्री महावीर बुटोला, राकेश पंवार, राम सिंह, जसपाल आर्य समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें