रुद्रप्रयाग। डायट रतूड़ा में चल रहे नव नियुक्त कटिंग एज स्तर के ग्रुप बी अराजपत्रित एवं सी कार्मिकों के सेवा प्रशिक्षण के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में डीएलएड प्रशिक्षुओं व कर्मचारियों ने 20 यूनिट रक्तदान किया। संस्थान में आयोजित शिविर में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल श्रीनगर के ब्लड बैंक प्रभारी डा. सतीश कुमार ने कहा कि खून की सबसे ज्यादा जरूरत गर्भवती महिलाओं व दुर्घटना में घायल लोगों को होती है। इस मौके पर नोडल अधिकारी डायट के प्राचार्य एसएस असवाल, सुनील कुमार, अमित काला, गौरव रावत, सतपाल रांगड़, प्रदीप कुमार, किशन भंडारी, नरेंद्र सिंह बिष्ट संजय कुमार, मनोज कोठारी, अखिलेश नौटियाल आदि मौजूद थे।