फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखोली में 10 समितियों में निर्विरोध संचालक बोर्ड गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली/अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग। सहकारिता के तहत समितियों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है और सभी समितियों में संचालक बोर्ड का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जखोली ब्लाक में संचालित 11 समितियों में निर्विरोध बोर्ड गठित हो गया है। यहां अध्यक्ष के लिए 18 जुलाई को चुनाव होगा। जबकि डांगी-जाखाल समिति के लिए बैनोली वार्ड में संचालक बोर्ड के लिए चुनाव किया जाएगा। अगस्त्यमुनि में भी कई समितियों में निर्विरोध संचालक बोर्ड गठित कर दिया गया है। इधर, कांग्रेस ने सहकारिता चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी चुनाव प्रक्रिया नियमों के विरुद्ध है। पाटी के जिला संयोजक ईश्वर सिंह बिष्ट व उपाध्यक्ष राय सिंह बिष्ट ने एक जारी बयान में कहा है कि भाजपा सरकार हाईकोर्ट के निर्देशों को भी धता बता रही है। कहा कि सहकारिता के चुनाव पर 30 जुलाई तक अंतरित रोक है। ऐसे में समितियों में संचालक बोर्ड के गठन का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें