फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक ट्रैकर का शव पहुंचा ऊखीमठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। रेस्क्यू टीम ने लामबगड़-पनपतियां-मद्महेश्वर पैदल ट्रैक पर आशिका ताल में रुके आठ पोर्टरों को सकुशल मद्महेश्वर से ऊखीमठ पहुंचाया गया। साथ ही ट्रैकर अरुण कुमार दास का शव भी लाया गया है। शनिवार को थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली के नेतृत्व में रेस्क्यू दल द्वारा आठ पोर्टरों और मृत ट्रैकर अरुण कुमार के शव को सकुशल मद्महेश्वर से सुबह 11 बजे पैदल रास्ते गौंडार होते हुए रांसी पहुंचाया गया। इसके बाद देर शाम को रांसी से तहसील प्रशासन के वाहन से शव ऊखीमठ लाया गया। एसडीएम ने बताया कि रात को ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव ट्रैकरों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें