फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा के लिए 25 पीआरडी जवान हो रहे प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग व पड़ावों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सहित विषम परिस्थितियों में खोज एवं बचाव को लेकर 35 वर्ष से कम आयु के पीआरडी जवानों को डीडीएमए और एसडीआरएफ के ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीते 25 मार्च से शुरू 27 दिवसीय प्रशिक्षण में 25 पीआरडी जवान प्रतिभाग कर रहे हैं। इन जवानों को यात्रा पैदल के पड़ाव सहित वहां के मौसम की जानकारी के साथ ही सुरक्षा के जानकारी दी जा रही है। बरसाती सीजन में गौरीकुंड से भीमबली और लिनचोली से रुद्रा प्वाइंट के अति संवेदनशील स्थानों पर श्रद्धालुओं को उफनते नालों से पार कराने में भी ये जवान मदद करेंगे। प्रशिक्षक भूपेंद्र नयाल ने बताया कि इन जवानों को यात्रा ड्यूटी के साथ ही रेस्क्यू के लिए तैयार किया जा रहा है। एसडीआरफ के विशेषज्ञों द्वारा इन्हें वे सभी जरूरी बातें अभ्यास के साथ बताई जा रही हैं, जो विषम परिस्थितियों में खोज-बचाव में अहम होती हैं। साथ ही इन्हें रेस्कयू में जरूरी उपकरणों के संचालन के लिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इधर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रेस्क्यू के लिए टीम तैयार करना है। ये जवान यात्रा के बाद भी सड़क दुर्घटनाओं व अन्य विषम हालातों में रेस्क्यू कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें