फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शिविर में 281 मरीजों ने कराया पंजीकरण

Wed, 22 Jul 2026 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन कुल 281 मरीजों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। जनरल फिजिशियन विभाग में 88, बाल रोग विशेषज्ञ के पास 92, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 74, ईएनटी विभाग में 18 तथा एक्स-रे के लिए 55 मरीज पहुंचे। 48 लोगों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाई गई। शिविर के दौरान 420 विभिन्न प्रकार जांचें भी की गईं। शिविर में अल्ट्रासाउंड सुविधा न मिलने से निराशा मरीजों ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने पर भी जांच नहीं हो सकी जिससे उन्हें दोबारा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। शिविर में डॉ. हेमा असवाल, काउंसलर जयदीप और लैब टेक्नीशियन रजत थपलियाल आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें