फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 27 लोगों की हुई आंखों की जांच, छह में मिला मोतियाबिंद

Wed, 04 Nov 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


जखोली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 27 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। इनमें छह लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। मरीजों का देहरादून स्थित विवेकानंद नेत्रालय में निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित शिविर में विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम किशनपुर देहरादून की टीम ने 11 पुरुषों और 16 महिलाओं की जांच की। इनमें दो पुरुष और चार महिलाएं मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए जबकि 20 लोगों को दवाएं वितरित की गईं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों को नेत्रालय की टीम देहरादून ले जाकर निशुल्क ऑपरेशन कराएगी। अगला शिविर पांच नवंबर को ऊखीमठ ब्लॉक के ग्राम मनसूना स्थित पंचायत भवन में होगा। शिविर में दृष्टिमितिज्ञ हनुमंत सिंह, राकेश कुंवर और बृजेश नेगी ने सेवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें