फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरसाली के ग्रामीणों ने पहली बार दिया गांव में वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारनाथ विधानसभा में तरसाली गांव के ग्रामीणों ने पहली बार अपने गांव के राप्रावि पोलिंग बूथ पर मतदान किया। यहां कुल 52 मतदाताओं में 42 से अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 5 नए मतदाता शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1951 से वर्ष 2017 तक हुए लोस व विस चुनाव में वह, गांव से 6 किमी दूर बडासू मतदान केंद्र पर वोट देने जाते थे, लेकिन इस लोस चुनाव में उन्हें अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। वोट देने वालों में 85 वर्षीय वयोवृद्ध कृष्णानंद अंथवाल भी शामिल हैं। ग्रामीण इंदू सेेमवाल, शारदानंद सेमवाल, प्रियधर अंथवाल, केएन थपलियाल ने जिला निर्वाचन का गांव में मतदान स्थल बनाने पर आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें