गदरपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
भोला कॉलोनी निवासी राम प्रताप का पुत्र शिवम (14) गूलरभोज रोड स्थित एक जूते की दुकान पर काम करता है। सोमवार देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पूछताछ में दुकान स्वामी ने काम के बाद शिवम के घर जाने की बात कही। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर शुभम की गुमशुदगी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।