रुद्रपुर में जनसुनवाई दिवस पर एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल ने जिला कार्यालय में 48 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गुरप्रीत सिंह ने सरकारी भूमि खुर्दबुर्द करने, भोला कॉलोनी गदरपुर के फूल सिंह सागर ने इंदिरा आवास, मनरेगा आदि योजनाओं की जांच, ग्राम मलसी सुनील कुमार ने इंदिरा आवास मकानों में गड़बड़ झाले, ग्राम फतेहगंज निवासी अर्जुन दास ने अवैध रूप से बनाई दीवार तोड़ने, वार्ड संख्या छह रम्पुरा निवासी कैलाश ने पत्नी की मृत्यु के बाद बीमा रकम नहीं मिलने, ग्राम पिपलिया निवासी सुमित्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। वहां सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, डीएसओ श्याम आर्या आदि थे।