फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुनीता रौथाण व संगीता ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष व शशि देवी, ममता बिष्ट, सुलोचना देवी को महामंत्री चुना गया। कमला रावत को संगठन मंत्री, लक्ष्मी नेगी को प्रवक्ता, प्रेमा सेमवाल, पार्वती सेमवाल को सचिव बनाया गया। बैठक में रंजू खन्ना को रुद्रप्रयाग, धनेश्वरी देवी को जखोली, शकुंतला देवी को चोपता, सोमेश्वरी भट्ट को ऊखीमठ और गीता असवाल को तिलवाड़ा का नगर अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत,महामंत्री महावीर रौथाण, नरेंद्र रावत, दिनेश ममगाई, हरीश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें