फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ी तारीख, चार जनवरी से उड़ान भरेगा जहाज -हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। देहरादून-पंतनगर के बीच हवाई सेवा का इंतजार और बढ़ गया है। पहले 19 दिसंबर, फिर 26 दिसंबर और अब तारीख आगे बढ़ाते हुए चार जनवरी कर दी गई है। विमान सेवा सप्ताह में चार दिन रविवार, शनिवार, शुक्रवार और बुधवार को संचालित होगी। यह फ्लाइट 42 सीटर होगी। एलायंस एयर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सीएस सुब्बीहा ने चार जनवरी से शुरू होने वाली हवाई सेवा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इधर, सांसद भगत सिंह कोश्यारी के निजी सचिव ने जगदीश सिंह ने जारी बयान में कहा है कि सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने बीते 19 दिसंबर को नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा का संचालन हफ्ते में चार दिन करने का अनुरोध किया था। जिसे विमानन मंत्री ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा अब चार जनवरी से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें