अगस्त्यमुनि। जिलाधिकारी ने आनंद इंडेन गैस एजेंसी के ट्रक से उपभोक्ताओं को वितरित किए जा रहे सिलिंडर की जांच की। इस दौरान प्रत्येक सिलिंडर में कम गैस पाई गई। डीएम ने एजेंसी के प्रतिनिधि से जानकारी मांगी तो उसने बताया कि प्लांट से सिलिंडरों पर गैस कम आ रही है। डीएम ने प्रकरण को गंभीर बताते हुए पूर्ति अधिकारी को जांच के आदेश दिए। साथ ही जनपद में संचालित सभी एजेंसियों में प्लांट से आ रहे रसोई सिलिंडरों की मौके पर जांच करने को भी कहा।