फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बेलणी में शिक्षक-अभिभावक व छात्रों की हुई संयुक्त गोष्ठी में बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने पर जोर दिया गया। विद्यालय में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मातबर सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन, शैक्षिक विकास व परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में बताते हुए लेखन सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को अनुशासन, संस्कार व व्यवहारिक बनाने में सहयोग करें। प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शैक्षिक गतिविधियों के साथ रचनात्मक कार्यों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। महिपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रकाश सेमवाल, अंजू देवी, एमएन मैंदोली, सुनील बमोला सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें