तिलवाड़ा। स्थानीय प्रेम सिंह असवाल के मकान पर किराये पर रहने वाली ममता पत्नी प्रवीण निवासी नौला, रतूड़ा के रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर ने लीकेज के चलते आग पकड़ ली। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर प्रसाद बडोला, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन दिनेश चंद्र बडोला एवं अग्निशमन टीम की ओर से स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में रसोई घर में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। मकान मालिक व पीड़ित सहित अन्य सभी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है।