फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को तंबाकू व धूम्रपान के प्रति किया सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को तंबाकू व धूम्रपान के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। सेना परिसर में आयोजित कार्यशाला में सीएमओ डा. सरोज नैथानी ने बताया कि तंबाकू एक धीमा जहर है, जो व्यक्ति को धीरे-धीरे मौत के मुंह में धकेलता है। धूम्रपान व तंबाकू से मुंह, गला, श्वास नली में कैंसर सहित दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप, पेट का अल्सर, अनिंद्रा आदि की समस्या भी होती है। बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 60 विभागीय कार्यालयों में तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के प्रचार-प्रसार के लिए नो स्मोकिंग बोर्ड लगाए गए है। अगस्त्यमुनि ब्लाक में 30, जखोली में 20 व ऊखीमठ ब्लाक के 20 स्कूलों में गोष्ठी की जाएगी। इस मौके पर सेना और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें