फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड के तृतीय सोपान जांच परीक्षा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्काउट /गाइड की जिला स्तरीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन हो गया। प्रशिक्षण में स्काउट/गाइडों को विभिन्न बुनियादी जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

जीआईसी रतूड़ा में आयोजित पांच दिवसीय जांच परीक्षा शिविर के समापन अवसर पर स्काउट/गाइडों को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य एलपी दरमोड़ा ने कहा कि इस प्रकार के कैंपों से बच्चों पर इसका अच्छा असर पड़ता है। स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण से जहां बच्चे एक देश का सभ्य नागरिक बनता है, वहीं दूसरी ओर उनमें नए संस्कारों का सृजन होता है। उन्होंने बताया कि तृतीय सोपान में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अतिरिक्त अंक मिलते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट/गाइड को नियम,वर्दी, पायनियर के तहत पुल बनाना, टैंट व प्राथमिक चिकित्सा की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्काउट/गाइडों द्वारा विद्यालय परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। समापन अवसर पर कैंप में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जांच परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 160 स्काउट एवं 60 गाइडों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर एसपी सकलानी, एसएस रावत, डीपी कोठारी, डीएस भंडारी, पीएस रावत, एमएन भट्ट, प्रदीप राणा, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री कुलदीप कंडारी समेत शिक्षक व प्रतिभागी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें