रुद्रप्रयाग। देहरादून से बदरीनाथ (माणा) तक सीधी डाक सेवा की शुरूआत हो गई। मुख्य डाक अधीक्षक डीएस परमार ने डाक सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन नई व्यवस्था के शुरू हो जाने से देहरादून से बद्रीनाथ व बद्रीनाथ से देहरादून तक एक ही दिन में डाक पहुंच जाएगी, जिससे समय पर डाक वितरण हो सकेगा। साथ ही इसके लिए अनावश्यक विलंब भी नहीं होगा। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक बीएस चौधरी, ग्रकपाल रुद्रप्रयाग केशर सिंह राणा समेत डाकघर के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।