फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

392 पोलिंग पार्टियों के लिए पूरा हुआ रेंडमाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए 392 पोलिंग पार्टियों के पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय के लिए ईवीएम मशीन का रेंडमाइजेशन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गए इएमएस साफ्टवेयर से चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों का रेंडमाइजेशन हुआ। लोकसभा चुनावों के लिए केदारनाथ विधानसभा में 189 व रुद्रप्रयाग विधानसभा में 203 पार्टी गठित की गई है। दोनों विधानसभाओं में 37 रिजर्व पार्टियां हैं। रेंडमाइजेशन के तहत जहां कार्मिकों केे विधानसभाएं आवंटित की गई। अंतिम रेंडमाइजेशन में कार्मिकों को पोलिंग बूथ आवंटित किए जाएंगे। इस मौके पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक डा. ई रमेश कुमार, डीएम मंगेश घिल्डियाल, एसपी अजय सिंह, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडे, ओसी मायादत्त जोशी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें