रुद्रपुर। भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड से निकाले गए श्रमिकों का प्रदर्शन जारी है। श्रमिकों ने कंपनी गेट के आगे बैठकर लिफाफे बनाए और सिडकुल की फैक्ट्रियों के आगे जाकर चाय बेची। श्रमिकों ने कहा कि वह 14 फरवरी को मोदी मैदान के पास चाय के साथ पकौड़ी भी बचेंगे। कहा कि सिडकुल में लगातार श्रमिक शोषण बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ व अन्य सिडकुल की यूनियनों के साथ मिलकर आवाज उठाएंगे। वहां भावना सिरारी, नवल जोशी, ममता आर्या, वंदना बिष्ट, स्वेता पंत, सीमा, जनक दुलारी, पूनम कौर, लोकेश पाठक, ठाकुर सिंह, अंजू सिंह आदि थे।