रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने नई कार्यकारिणी गठित कर इनायत हुसैन को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। कई अधिकारी/कर्मचारियों के अन्यत्र जिलों में स्थानांतरण होने पर नई कार्यकारिणी गठित की गई है। संघ के जिला शाखा के महामंत्री सत्यनारायण सिंह नेगी ने बताया कि हुसैन के अलावा सुरेंद्र सिंह मिंगवाल को उपाध्यक्ष और गजपाल अग्निहोत्री को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।