फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य जलकलश के साथ फहली में अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के फहली में चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां दक्षिण काली का धार्मिक अनुष्ठान पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया है। इस मौके पर भव्य जलकलश यात्रा भी निकाली गई। उधर, फेगू गांव में मां दुर्गा के 18 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इधर, अगस्त्यमुनि ब्लाक के बच्छणस्यूं के दानकोट गांव में 26 वर्ष उपरांत आयोजित मां हरियाली देवी की नौ दिवसीय पूजा में गांवों से ध्याणियां दर्शन को पहुंची। इस मौके पर श्रीमद्देवी भागवत कथा का वाचन करते हुए व्यास आचार्य गिरीश चंद्र शैली ने हरियाली मां की महिमा बताई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रावत, अमर सिंह रावत, नारायण सिंह रावत, बुद्धि सिंह कंडारी, राकेश मोहन कंडारी, विनोद रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें