अगस्त्यमुनि। खेल निदेशालय की ओर से जिला स्तर पर 12 से 14 मार्च तक अंडर-14 बालक वर्ग क्रिकेट, हैंडबाल, वॉलीबाल और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि खेल मैदान अगस्त्यमुनि में प्रात: 9 बजे से प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से विद्यालयों से खिलाड़ियों को भेजने का आह्वान किया। कहा कि इच्छुक प्रतिभागी जन्म प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र और आधार कार्ड सहित खेल किट साथ लाएं। कोई भी टीम अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय में संपर्क कर सकती है।