रुद्रप्रयाग। युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 25 फरवरी को राष्ट्रीय ज्ञान चुनाव प्रतियोगिता एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि नागरिकों, युवा व भावी मतदाताओं को देश में होने वाले पंचायत, निकाय, विस व लोस चुनाव के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की है। इसका प्रसारण राज्यसभा टीवी चैनल सहित यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा। बताया कि सीईओ को 25 फरवरी और 4 व 11 मार्च को प्रात: 9 बजे होने वाले इस प्रसारण को छात्र-छात्राओं को दिखाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में यह प्रसारण सुबह प्रार्थना स्थल पर दिखाया जाएगा।