ऑनलाइन पढ़ाई को रोचक बनाने को लेकर आयोजित आठ दिवसीय वेबिनार में देशभर के 200 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। गढ़वाल मंडल संयोजक माधव सिंह नेगी ने बताया कि कार्यशाला में शिक्षकों को कक्षा शिक्षण के लिए सामग्री तैयार करने, शैक्षणिक एप तैयार करने, गूगल से जुड़े कई टूल्स के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षक अवनींद्र जादौन ने मोबाइल एप की जानकारी दी और उनके बेहतर प्रयोग के बारे में बताया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक उत्तराखंड से श्वेता डाबर, निमिषा वर्मा, अफसर अली और ज्योत्सना जोशी रहे। कार्यशाला में आशीष शुक्ला, नवीन पोरवाल, संतोष जोशी, प्रिया शर्मा, प्रांजल सक्सेना, ज्योति, अनिल और मनीष आदि शामिल हुए।