रुद्रपुर के जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराता व्यक्ति।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की अनंतिम सूची के प्रकाशन से असंतुष्ट लोगों ने बुधवार को अपनी-अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। सुबह से ही जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, डीएम कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए लोगों की भीड़भाड़ रही। जिला पंचायत सदस्य से लेकर ग्राम पंचायत की सीटों के आरक्षण को लेकर करीब 200 आपत्तियां दर्ज हुईं। देर शाम तक आपत्तियों के आवेदन लिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आपत्तियों की संख्या अभी और बढ़ सकती हैं। बृहस्पतिवार को आपत्तियों की सूची तैयार की जाएगी। 30 अगस्त को आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी।