जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान करते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल।
- फोटो : RUDRAPRYAG
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में आयोजित रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल समेत 20 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि, दान किया गया रक्त कई जरूरतमंदों को नया जीवन देता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है। हमें अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने जनपद में रक्तकोष के नियमित संचालन के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने की बात भी कही। संवाद