जिले में शनिवार को कोरोना के 20 नए मामले हैं, जिसमें ज्यादातर को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 36000 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 1683 संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में 112 एक्टिव केस हैं, जिसमें 100 होम आइसोलेट व 12 अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सैंपलिंग के प्रति लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। सैंपल को लेकर कई भ्रांतियां फैली हुई हैं, जिससे लोग आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की दर बढ़ रही है। दूसरी तरफ बैंक, पोस्टऑफिस, बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे है।