फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरचंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना का दायरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 2003 से शुरू हुई वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना का लाभ जिले में अब तक सिर्फ 220 लोगों को ही मिला है। इसमें हर वर्ष 30-35 लोगों के आवेदन आते हैं। इस योजना के तहत यात्री वाहन खरीदने, होटल, मोटल, पेइंग गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, फास्टफूड सेंटर, टेंट आवास, मोटर वर्कशॉप, साहसिक पर्यटन के लिए ऋण लिया गया है। जिला पर्यटन अधिकारी बीसी त्रिवेदी ने कहा कि जिले में पर्यटन की योजनाओं पर युवा पीढ़ी का रुझान कम है। उन्होंने बताया कि नए नियमों के मुताबिक इसमें छह से अधिक नए उद्योगों को शामिल किया गया है। युवा अब बेकरी, एंगलिंग, बर्ड वाचिंग, रेंट मोटर बाइक, हर्बल टूरिज्म जैसे अन्य उद्योगों को लगाने के लिए भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें