तिलवाड़ा। बड़मा पट्टी के ग्राम पंचायत मुन्नादेवल गांव में आयोजित पांडव नृत्य को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे है। 12 वर्ष के बाद बीते 30 नवंबर से शुरू हुए पांडव नृत्य में महाभारत पर आधारित घटनाओं का पंडवानी गायन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से मंचन हो रहा है। अनुष्ठान में थाती, धरियांज, जखोली, सेम, डंगवाल गांव, बमणगांव, किरोड़ा तल्ला व मल्ला सहित जखोली ब्लाक के दूरस्थ गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र मैठाणी एवं सचिव गोविंद राम भट्ट बताया कि सभी प्रवासी ग्रामीणों के साथ ध्याणियों को भी आमंत्रित किया गया है। 20 दिसंबर को मोरू की डाली के साथ पांडव नृत्य संपन्न होगा। इस अवसर पर शंभू प्रसाद मैठाणी, प्रधान उषा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश भट्ट, सुबोध भट्ट, प्रीतम, परमानंद सेमवाल, बलवीर सिंह, कुंवर सिंह, बीर सिंह, रमेश मैठाणी, सुभाष मैठाणी, उदयराम मैठाणी, सर्वेश्वर, रामकृष्ण आदि मौजूद थे।