अगस्त्यमुनि। ब्लाक के क्यूंजा गांव में एक महिला ने फांसी लगा दी। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
रविवार को क्यूंजा गांव निवासी देवेश्वरी देवी (45) पत्नी मदन लाल प्रात: 9 बजे मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल गई। जहां उसने एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा दी। घास के लिए गई अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी गांव में दी, जिसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर अगस्त्यमुनि थाना से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया। थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने बताया कि मृतका के पति, बच्चों से घटना के बारे में प्रारंभिक जानकारी ली गई है। स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।