फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम सहित 21 प्रतिभाओं को मिलेगा रुद्र गौरव सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लाइंस क्लब की ओर से अगस्त्यमुनि में 16 सितंबर को आयोजित होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समिति के संस्थापक/संरक्षक एवं क्लब के पूर्व गवर्नर डॉ. देवेश्वर भट्ट ने बताया कि रुद्रप्रयाग में यह आयोजन पहली बार हो रहा है। साहित्य, चिकित्सा, पर्यावरण, अध्यात्म, खेलकूद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। जिसमें डीएम मंगेश घिल्डियाल सहित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड मेरिट सूची में प्रथम चार छात्र-छात्राओं के अलावा समाज में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले 21 लोगों को रुद्र गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। इस मौके पर डॉ. सुभाष चंद्र पुरोहित ने बताया कि कई लोग बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिल पाई है। इसलिए समिति ऐसे लोगों को खोजबीन कर उन्हें सम्मानित करेगी, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें