गुप्तकाशी। जीआईसी परिसर में आयोजित हुई प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विवेक कोटवाल व बालिका वर्ग में कीर्तिका प्रथम स्थान पर रही।
विद्याभारती से संबद्ध ऊखीमठ संकुल के सरस्वती शिशु मंदिरों की खेल कूद व बौद्धिक प्रतियोगिताएं मंगलवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में संकुल के 9 विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 200 मीटर बालक वर्ग में मनीष थापा व बालिका वर्ग में रश्मि, 400 मीटर बालक वर्ग में सुजल बालिका वर्ग में शालिनी, लंबी कूद के बालक वर्ग में ऋतिक व बालिका वर्ग में मोनिका, ऊंची कूद में दीपक बालिका वर्ग में कीर्तिका, भाषण प्रतियोगिता में प्राकल चमोला व गीत में वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रश्नमंच में ऊखीमठ तथा विज्ञान प्रश्नमंच में फाटा की टीम ने बाजी मारी। इस मौके पर संकुल प्रमुख यदुवीर सिंह रावत व संयोजक मनोहर खत्री ने बताया कि संकुल प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।