रुद्रप्रयाग। हाईकोर्ट के आदेश पर परिवहन विभाग ने उत्तराखंड सरकार लिखे 5 सरकारी वाहनों की नेम प्लेट हटाई। शनिवार को एआरटीओ मोहित कोठारी की मौजूदगी में परिवहन विभाग ने जिला मुख्यालय के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर वाहनों पर लगी नेम प्लेट हटाई। एआरटीओ कोठारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।