रुद्रप्रयाग। भाजपा तल्लानागपुर मंडल के शक्ति केंद्र की चोपता और सतेराखाल की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील की गई। मंडल अध्यक्ष धनश्याम पुरोहित की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य वक्ता गढ़वाल लोस के विस्तारक डा. संजय ने बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र पालकों को संगठन और सामाजिक कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने बूथ कमेटियों के गठन और कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस मौके पर विस प्रभारी कमलेश उनियाल, जिलामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जीत सिंह मेवाल, रामेश्वर प्रसाद, जोत सिंह राणा और भाजयुमो जिला महामंत्री गंभीर सिंह बिष्ट मौजूद थे।