अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीद व अगस्त्यमुनि के बेंजी गांव निवासी स्व. यशोधर बेंजवाल की मां धूमा देवी (90) का देहरादून में निधन हो गया है। वे कुछ समय से देहरादून में बड़े पुत्र चंद्रमोहन बेंजवाल के साथ रह रही थी। सोमवार को हरिद्वार में उनकी अंत्येष्टि की गई। शहीद की मां के निधन पर राज्य आंदोलनकारी गिरीश बेंजवाल, अवतार सिंह राणा, जीत सिंह राणा, रमेश बेंजवाल, गजेंद्र रौतेला, दीपक बेंजवाल, हर्षवर्धन बेंजवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, व्यापार संघ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व संगठन से जुड़े लोगों ने संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।